सितम्बर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (EV) की बिक्री सालाना आधार पर औसतन 25% बढ़ गई है | कुल ई वी रजिस्ट्रेशन ( सभी सेगमेंट मिलाकर ) 1.49 lakh रहे | बीते साल सितम्बर में 1.9 lakh EVs रजिस्टर्ड हुई थीं | मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छः माहि (अप्रैल-सितम्बर ) में 19% वृद्धि दर्ज की गई है | इस दौरान कुल 8.37 lakh EVs रजिस्टर्ड हुए | बीते साल समान अवधि में 7.02 lakh वाहन रजिस्टर्ड हुए थे |
सितम्बर में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री 88 हज़ार यूनिट रही | सितम्बर 2023 में यह 63 हज़ार यूनिट और अगस्त 2024 में 87 हज़ार यूनिट थी , यानि सालाना आधार पर 40% की बढ़ोतरी हुई |
ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) की सितम्बर में बिक्री 23,965 units रही , जो अगस्त 2024 में 26,928 units थी | इसी प्रकार बजाज (Bajaj) ने भी 18,933 units की तुलना में 16,650 units बेचीं जिस्से बजाज को टी वी इस मोटर्स (TVS) से आगे निकलकर दूसरा स्थान हासिल करने में मदद मिली |
इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन सितम्बर 2024 में 54,000 units था | सितम्बर 2023 में यह 49,000 units और अगस्त 2024 में 52,000 units था | यानि सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी |
भारत में 2023-24 में 16.82 lakh EVs थीं जो जुलाई 2024 तक 45.75 lakh हो गई हैं | देश में 2030 तक 5 करोड़ EVs होने का अनुमान है |
फरवरी 2022 में 1,800 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन थे, जो मार्च 2024 में 16,347 हो गए | भारत को 40 EVs पर एक स्टेशन के अनुपात को हासिल करने के लिए सालाना 4 lakh स्टेशन लगाने होंगे |